व्यापार

8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप, कीमत इतनी

Subhi
19 July 2022 10:57 AM IST
8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Infinix InBook X1 Neo लैपटॉप, कीमत इतनी
x
Infinix InBook X1 Neo को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, और कहा जा रहा है कि इसे खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है. ये नया लैपटॉप लेटेस्ट इंटल प्रोसेसर के साथ आता है

Infinix InBook X1 Neo को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, और कहा जा रहा है कि इसे खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है. ये नया लैपटॉप लेटेस्ट इंटल प्रोसेसर के साथ आता है, और ये विंडोज़ 11 होम आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. कंपनी ने Infinix InBook X1 Neo की कीमत 24,990 रुपये रखी है, जो कि इसके 8जीबी रैम और 256जीबी SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इस नए लैपटॉप की पहली सेल 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर रखी गई है.

फीचर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के मुताबिक Infinix InBook X1 Neo में 14 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले है, जो कि 1080×1920 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और ये 100% sRGB कलर गैमुट कवरेज के साथ आता है. ये लैपटॉप Aluminium Alloy Metal बॉडी के साथ आता है.

इसमें सेलेरोन क्वाड कोर N5100 प्रोसेसर मिलता है, जो कि 8जीबी की LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. लैपटॉप में इंटल UHD ग्राफिक्स शामिल है.

Infinix InBook X1 Neo में DTS ऑडियो प्रोसेसिंग भी शामिल है और इसमें दो माइक्रोफोन हैं. इसमें दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक एचडीएमआई 1.4 पोर्ट है. Infinix InBook X1 Neo में ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी है.

यह वीडियो कॉल के लिए एक एचडी वेबकैम से लैस है और इसमें दो माइक्रोफोन के साथ डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग शामिल है.

मिलेगी दमदार बैटरी

Infinix InBook X1 Neo 50Wh की बैटरी के साथ आता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 45W AC अडैप्टर का इस्तेमाल करके USB टाइप-C पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है. दावा किया गया है कि इनफिनिक्स InBook X1 Neo लैपटॉप की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक का प्लेटाइम देती है. अडिशनल तौर पर बता दें कि लैपटॉप की मोटाई 14.8mm है और वजन 1.24 किलोग्राम है.


Next Story