व्यापार
इंडिगो का शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसला, प्रमोटर ने बेचे करीब 7,000 करोड़ रुपए के शेयर
jantaserishta.com
28 Aug 2025 1:24 PM IST

x
मुंबई: इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक गिर गए। इसकी वजह प्रमोटर राकेश गंगवाल की ओर से ब्लॉक डील के जरिए 7,000 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर बेचना है।
दोपहर 12:42 बजे इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 4.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,757.50 रुपए पर कारोबार कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोटर की ओर से 7,085 करोड़ रुपए मूल्य के 1.2 लाख शेयर 5,830 रुपए प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गए हैं।
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गंगवाल परिवार ब्लॉक डील के माध्यम से इंटरग्लोब एविएशन में 3.1 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है, जिसकी वैल्यू करीब 7,020 करोड़ रुपए है।
इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 5,808 रुपए प्रति शेयर रहा, जो पिछले सत्र के बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत कम है। फरवरी 2022 में राकेश गंगवाल के बोर्ड छोड़ने के बाद से वे एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कंपनी में लगभग 9 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेच दी है।
इंटरग्लोब एविएशन में अपनी हिस्सेदारी कम करके, राकेश गंगवाल और उनके परिवार ने 2022 से अब तक 45,300 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए हैं। इससे पहले, गंगवाल परिवार ने सितंबर 2022 में 2,005 करोड़ रुपए में 2.74 प्रतिशत हिस्सेदारी, फरवरी 2023 में उनकी पत्नी शोभा गंगवाल ने 2,944 करोड़ रुपए में 4 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 2,800 करोड़ रुपए में 2.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।
इंडिगो ने हाल ही में वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में आय में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद में मुनाफा में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। ईंधन की ऊंची कीमतें, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और अन्य बाहरी कारक मुनाफे में गिरावट के प्रमुख कारण थे। हालांकि, एयरलाइन ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन जारी रखा, जैसा कि इसके 84.2 प्रतिशत यात्री लोड फैक्टर से स्पष्ट होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





