व्यापार

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि मई में अपनी उच्च वृद्धि दर पर, कर्मचारियों की भर्ती में भी आया उछाल : रिपोर्ट

jantaserishta.com
5 Jun 2025 2:32 PM IST
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि मई में अपनी उच्च वृद्धि दर पर, कर्मचारियों की भर्ती में भी आया उछाल : रिपोर्ट
x
नई दिल्ली: एचडीबीसी के लेटेस्ट सर्वे के अनुसार, निर्यात की मजबूत मांग के कारण भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि ने मई में अपनी उच्च वृद्धि दर को बनाए रखा, जिसके कारण फर्मों द्वारा कर्मचारियों की भर्ती भी पिछले महीने के दौरान सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि मई में 58.8 (पीएमआई) रीडिंग दर्ज की गई है। एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएम बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स एक सवाल पर आधारित है कि पिछले महीने की स्थिति की तुलना में बिजनेस एक्टिविटी का स्तर कैसा है। मोटे तौर पर यह अप्रैल के 58.7 (पीएमआई) रीडिंग के अनुरूप देखा गया इसके साथ हीं विस्तार की एक और तेज दर का संकेत मिला।
सर्वे में कहा गया है कि विकास को स्वस्थ मांग की स्थिति, नए ग्राहक मिलने और अधिक स्टाफिंग क्षमता से बल मिला। विशेष रूप से, कंपनियों ने मई के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मांग में रिकॉर्ड सुधार देखा।
सर्वे के साढ़े 19 साल के इतिहास में, नए निर्यात ऑर्डर में सबसे ज्यादा वृद्धि केवल मई और जून 2024 में दर्ज की गई थी। उत्पादन के रुझान के समान, नए ऑर्डर में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई, जो काफी हद तक फरवरी से अप्रैल तक रजिस्टर्ड ऑर्डर के अनुरूप थी। सर्वे में कहा गया है कि नए व्यवसाय में चल रहे विस्तार को एडजस्ट करने के लिए, सेवा प्रदाताओं ने अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती जारी रखी।
प्राइस गेज ने इनपुट लागत और आउटपुट चार्ज मुद्रास्फीति में तीव्रता दिखाई, जिसमें वृद्धि की दरें प्रत्येक मामले में अपने ऐतिहासिक औसत से ऊपर रहीं।
प्रांजुल भंडारी मुख्य भारत अर्थशास्त्री एचएसबीसी ने कहा, "भारत ने मई 2025 में 58.8 सेवा पीएमआई दर्ज किया, जो मोटे तौर पर हाल के महीनों की स्थिर रीडिंग के अनुरूप है। मजबूत अंतरराष्ट्रीय मांग ने सेवा गतिविधि को बढ़ावा देना जारी रखा, जैसा कि अप्रैल से नए निर्यात व्यापार सूचकांक में उछाल से स्पष्ट है।"
भंडारी ने कहा, "बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत के सेवा प्रदाताओं ने कर्मचारियों की भर्ती में भारी वृद्धि की है। वास्तव में, रोजगार सूचकांक इस सर्वे द्वारा दर्ज किए गए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बीच, कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ता रहा और पिछले महीने इनपुट कीमतों और चार्ज की गई कीमतों में वृद्धि हुई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story