व्यापार

भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का आरईवीपीएआर पहली तिमाही में 16.3 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

jantaserishta.com
30 May 2025 1:15 PM IST
भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का आरईवीपीएआर पहली तिमाही में 16.3 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट
x
मुंबई: भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2025 की पहली तिमाही में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है और पिछले साल की समान अवधि की तुलना में आरईवीपीएआर (आय प्रति उपलब्ध कमरा) में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
2025 की जनवरी-मार्च अवधि में पूरे भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का प्रदर्शन मजबूत रहा है। 2024 की चौथी तिमाही के मुकाबले आरईवीपीएआर में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जेएलएल की रिपोर्ट के मुताबिक, मजबूत ग्रोथ के साथ निवेशकों का आत्मविश्वास भी उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। इस साल जनवरी-मार्च अवधि के दौरान कुल 79 नए होटलों में 9,478 कमरों के लिए डील साइन हुई है, जो कि दिखाता है कि भारत की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और निवेशक बड़ी संख्या में निवेश कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि बेंगलुरु 38.3 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि के साथ आरईवीपीएआर ग्रोथ में शीर्ष पर रहा। इसकी वजह 'एयरो इंडिया 2025' इवेंट का शहर में होना था, जिसने होटलों में ऑक्यूपेंसी रेट को बढ़ाने में मदद की है।
दिल्ली और मुंबई में ऑक्यूपेंसी अच्छी रहने के कारण आरईवीपीएआर ग्रोथ सालाना आधार पर क्रमश: 26.2 प्रतिशत और 21.3 प्रतिशत रही है। चेन्नई की हॉस्पिटैलिटी मार्केट का भी प्रदर्शन मजबूत रहा है और सालाना आधार पर आरईवीपीएआर ग्रोथ 18.7 प्रतिशत रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हैदराबाद में ऑक्यूपेंसी में मामूली गिरावट के बावजूद 15.1 प्रतिशत की आरईवीपीएआर ग्रोथ दर्ज की गई है। जेएलएल के भारत में होटल और हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक जयदीप डांग ने कहा, "इस तिमाही में 9,478 कमरों की संख्या वाले 79 नए होटलों के खुलने की मजबूत पाइपलाइन भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है।"
जेएलएल के अनुसार, भारत का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर 2028 तक 1 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित करने की राह पर है, जो पिछले साल दर्ज किए गए 340 मिलियन डॉलर के होटल लेनदेन से काफी अधिक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story