व्यापार

जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत गिरा

Teja
15 Feb 2023 2:49 PM IST
जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत गिरा
x

नई दिल्ली। भारत का निर्यात जनवरी में 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 35.23 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। जनवरी में व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर रहा था। जनवरी में आयात भी 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 52.57 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान देश का वस्तु निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान आयात 21.89 प्रतिशत बढ़कर 602.20 अरब डॉलर हो गया।

Next Story