व्यापार
एसडीजी इंडेक्स में टॉप 100 देशों की लिस्ट में भारत की एंट्री, रैंक में हुआ सुधार
jantaserishta.com
25 Jun 2025 11:43 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) को प्राप्त करने में प्रगति करने वाले 167 देशों की लिस्ट में पहली बार टॉप 100 में आने के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क (एडीएसएन) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (एसडीआर) के 10वें एडिशन के अनुसार, भारत 2025 एसडीजी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है। अमेरिका इस लिस्ट में 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है।
2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा अपनाए जाने के बाद से सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (एसडीआर) प्रत्येक वर्ष एसडीजी पर हुई प्रगति की समीक्षा करती है। स्पेन में चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेवलपमेंट (एफएफफॉरडी) से पहले एसडीआर के इस 10वीं वर्षगांठ संस्करण में ग्लोबल फाइनेंशियल आर्टिटेक्चर (जीएफए) में तत्काल सुधारों की रूपरेखा दी गई है और इसमें पहली बार यह आकलन भी शामिल है कि किन देशों ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल पर सबसे ज्यादा प्रगति की।
लेटेस्ट एसडीआर के अनुसार, चुनौतियों के बावजूद भी संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देशों में प्रतिबद्धता उच्च बनी हुई है। एसडीएसएन के अध्यक्ष और रिपोर्ट के लेखक प्रोफेसर जेफरी डी. ने कहा, "बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक असमानताओं और जलवायु संकट के बीच, इस वर्ष की एसडीआर इस बात को रेखांकित करती है कि दुनिया शांति, समानता और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल को बड़े पैमाने पर मान्यता देती है।"
उन्होंने कहा, "कई देश महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशन में निवेश बढ़ाकर और भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। सबसे बढ़कर, हमें एसडीजी हासिल करने के लिए शांति और वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।"
एसडीआर में एसडीजी इंडेक्स और डैशबोर्ड शामिल हैं, जो 17 लक्ष्यों के संदर्भ में सभी यूएन सदस्य देशों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग देते हैं। इस वर्ष की रिपोर्ट में एक नया इंडेक्स (एसडीजीआई) शामिल है, जो समय के साथ समग्र एसडीजी प्रगति को ट्रैक करने के लिए 17 मुख्य संकेतकों पर ध्यान केंद्रित करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





