व्यापार

अधिक गर्मी और तेज इंडस्ट्रियल ग्रोथ से भारत की ऊर्जा मांग मार्च में बढ़ी

jantaserishta.com
10 April 2025 4:45 PM IST
अधिक गर्मी और तेज इंडस्ट्रियल ग्रोथ से भारत की ऊर्जा मांग मार्च में बढ़ी
x
नई दिल्ली: भारत की ऊर्जा मांग में मार्च में इजाफा देखने को मिला है। इसकी वजह तापमान में वृद्धि और इंडस्ट्रियल एवं कमर्शियल गतिविधियों में इजाफा होना है। यह जानकारी क्रिसिल इंटेलिजेंस द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
मार्च में औसत तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि 30 वर्षों (1991-2020) के औसत तापमान 24.71 डिग्री से अधिक है पश्चिमी और पूर्वी मध्य भारत में इस महीने के दौरान 1-5 दिन तक लू चली। नतीजतन, बिजली की मांग में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पूरे साल के औसत 4.3 प्रतिशत से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। पश्चिमी क्षेत्र में, बिजली की मांग पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ी क्योंकि गुजरात के कई क्षेत्रों में छह दिन लू चली। रिपोर्ट में बताया गया है कि पीएमआई, जो देश की औद्योगिक गतिविधि का अनुमान लगाने के लिए एक प्रॉक्सी है, फरवरी में 56.3 से बढ़कर मार्च में 58.1 हो गया है, जो आठ महीनों में सबसे अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ऊर्जा मांग में इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कंज्यूमर्स की हिस्सेदारी आधे से अधिक है। ऐसे में औद्योगिक गतिविधियों में बढ़त होने का असर ऊर्जा मांग पर भी देखने को मिलेगा। मार्च में कूलिंग आवश्यकताओं के बढ़ने के कारण ऊर्जा की उच्चतम मांग बढ़कर 235 गीगावाट पर पहुंच गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की उच्चतम मांग से 14 गीगावाट अधिक है।
मार्च में ऊर्जा उत्पादन सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 161 बिलियन यूनिट्स (बीयू) हो गया है, जो कि ऊर्जा की मांग के मुताबिक है। फरवरी के मुकाबले ऊर्जा उत्पादन में 13 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
पूरे वित्त वर्ष 25 में ऊर्जा मांग सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1,695 बीयू रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2022 से लेकर 2024 के बीच इसमें 7.1 प्रतिशत की सीएजीआर से इजाफा हुआ है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में ऊर्जा मांग पिछले साल की अवधि के मुकाबले 6.5 से 7.5 प्रतिशत बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन में 50 प्रतिशत से अधिक संभावना है कि तापमान सामान्य से अधिक रहे। इससे ऊर्जा मांग में भी इजाफा हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null