व्यापार

India's Best Dancer 2: सौम्या कांबले बनीं शो की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीती 15 लाख रुपये और एक कार

Subhi
10 Jan 2022 1:38 AM GMT
Indias Best Dancer 2: सौम्या कांबले बनीं शो की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीती 15 लाख रुपये और एक कार
x
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' ने करीब 13 हफ्ते तक दर्शकों का मनोरंजन किया। रविवार को शो का फिनाले हुआ और इसके साथ ही विजेता का ऐलान कर दिया गया। पांचों कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' ने करीब 13 हफ्ते तक दर्शकों का मनोरंजन किया। रविवार को शो का फिनाले हुआ और इसके साथ ही विजेता का ऐलान कर दिया गया। पांचों कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शो को मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर ने जज किया। 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को मनीष पॉल ने होस्ट किया। उन्होंने हर हफ्ते दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कंटेस्टेंट का हौसला भी बढ़ाया। फिनाले में सभी को पीछे छोड़ते हुए सौम्या कांबले 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' की ट्रॉफी और इनामी राशि जीतने में कामयाब रहीं।

शो के फाइलिस्ट कोरियोग्राफर रूपेश सोनी के साथ गौरव सरवन, कोरियोग्राफर सोनाली कर के साथ जमरूध, सनम जौहर के साथ रोजा राणा, वर्तिका झा के साथ सौम्या कांबले और कोरियोग्राफर आर्यन पात्रा के साथ रक्तिम ठाकुरिया थे। शो के फर्स्ट रनर अप गौरव सरवन और सेकेंड रनर अप रोजा राणा रहे। रक्ति ततुरिया चौथे नंबर पर और जमरूध पांचवें नंबर पर रहे। फिनाले का एपिसोड सोनी टीवी पर रात 8 बजे से प्रसारित हुआ। सौम्या को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक मारुति सुजुकी सेलेरियो कार और दूसरे गिफ्ट मिले।

फिनाले में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतसिर ने हिस्सा लिया। गायक मीका सिंह और कोरियोग्राफर धर्मेश भी शो में पहुंचे और उन्होंने कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखी।


Next Story