व्यापार

भारतीय टेक कंपनी Gizmore ने नई फ्लैगशिप AMOLED डिस्प्ले स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe किया लॉन्च

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 12:52 PM GMT
भारतीय टेक कंपनी Gizmore ने नई फ्लैगशिप AMOLED डिस्प्ले स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe किया लॉन्च
x

दिल्ली: भारतीय टेक कंपनी Gizmore की ओर से इसकी नई फ्लैगशिप AMOLED डिस्प्ले स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe लॉन्च की गई है। यह एक 'मेड इन इंडिया' स्मार्टवॉच है और इसे बजट सेगमेंट में प्रीमियम लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस वॉच के साथ यूजर्स को गोल डायल वाला क्लासिक लुक मिलेगा। इस वॉच की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। नई स्मार्टवॉच लॉन्च को लेकर कंपनी डायरेक्टर और CEO संजय कुमार कलिरोना ने कहा, "हम अपने यूजर्स को वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स देना चाहते हैं। गिज्मोर ग्लो लक्स के साथ, यूजर्स को ना केवल प्रीमियम डिजाइन वाली स्मार्टवॉच मिलेगी, बल्कि इसकी मदद से उन्हें स्वस्थ लाइफस्टाइल बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।"

ऐसे हैं नई स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस: गिज्मोर ग्लो लक्स स्मार्टवॉच बॉडी टेम्परेचर सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा, इसमें चौबीस घंटे हार्ट रेट कैलक्युलेशन, मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिट्ररिंग, SpO2 मॉनीटरिंग और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स शामिल किए गए हैं। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का सर्कुलर फुल टच HD AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 390×390 पिक्सल रेजॉल्यूशन डिस्प्ले 500nits पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है।

प्रीमियम लुक वाला मजबूत डिजाइन भी: नई वॉच जिंक-अलॉय केसिंग के साथ आती है, जो ना केवल ग्लो लक्स के प्रीमियम लुक को बढ़ाता है, बल्कि इसकी मजबूती भी तय करता है। इस वॉच में IP67 वाटर रेजिस्टेंस भी है, जो यूजर्स को बारिश में बाहर निकलने या एक्सरसाइज से लेकर खेलते समय स्मार्टवॉच पहनने का विकल्प देता है। इसमें 15 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है।

मिल जाता है ब्लूटूथ कॉलिंग का विकल्प: वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसे डायल कॉल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राइवेसी लॉक ऑप्शन, डायरेक्ट मेन्यू और स्पोर्ट्स मोड एक्सेस के अलावा यूजर्स आसानी से स्मार्टवॉच पर म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें वॉइस असिस्टेंट फीचर भी है, जो गूगल असिस्टेंट और ऐपल सीरी को सपोर्ट करता है।

Next Story