
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,426.46 और निफ्टी 236.15 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,654.70 पर था।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,77.35 अंक या 2.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 56,378.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 405.90 अंक या 2.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,560.90 पर बंद हुआ।
बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, टाटा मोटर्स और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, बीईएल, ट्रेंट और एचयूएल टॉप लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय बाजार में भी एशियाई बाजारों की तरह ही भारी गिरावट देखी गई। दवा कंपनियों पर नए टैरिफ लगाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे दवा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, एक्सेंचर की कम जोर गाइंडेंस और नौकरियों में कटौती ने आईटी खर्च में कमी की ओर संकेत किया है, जिससे तकनीकी शेयरों में व्यापक बिकवाली हुई। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क बने हुए हैं और निकट भविष्य में घरेलू निवेश और खपत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 197 अंक या 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,962 और निफ्टी 66 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,819 पर था।
Tagsभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंदभारतीय शेयर बाजारशेयर बाजारIndian stock market closed in the redIndian stock marketstock market
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





