व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 283 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,800 के पार
jantaserishta.com
18 Feb 2026 4:51 PM IST

x
मुंबई: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 93.95 (0.37 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में नीचे गिर गया था, जिससे उसकी दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। हालांकि बाद में बाजार ने करवट लेते हुए तेजी दिखाई और दिन के कारोबार का अंत सकारात्मक किया।
इस दौरान निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी50 के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.33 प्रतिशत की तेजी आई, तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.21 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स पैक में, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयरों में 2.90 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
Tagsभारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंदभारतीय शेयर बाजारशेयर बाजारIndian stock market closed in the greenIndian stock marketstock market
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





