व्यापार
लगातार गिरावट से उबरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त
jantaserishta.com
13 May 2026 4:22 PM IST

x
मुंबई: वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।
इस दौरान, सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ। दिन के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 74,439.34 पर खुलकर 75,191.57 का इंट्रा-डे हाई और 74,134.48 लो बनाया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 23,362.45 पर खुलकर 23,582.95 का दिन का हाई और 23,262.55 का लो बनाया।
व्यापक बाजारों ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी आईटी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 1.67 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.28 की तेजी देखने को मिली। इसके अतिरिक्त निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा में भी बढ़त दर्ज की गई।
निफ्टी 50 में एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, आयशर मोटर, एमएंडएम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावरग्रिड औ टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 456.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 458.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ।
Tagsउबरा भारतीय शेयर बाजारभारतीय शेयर बाजारसेंसेक्सIndian stock market recoversIndian stock marketSensex
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





