व्यापार
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी शेयरों पर दबाव
jantaserishta.com
24 Sept 2025 10:26 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। शुरुआती सत्र में बाजार के ज्यादातर सूचकांक दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9:29 पर सेंसेक्स 311.90 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,790.20 और निफ्टी 106.40 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,062.65 पर था।
बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों की ओर से किया जा रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.81 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.49 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.25 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.19 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.27 प्रतिशत के साथ लाल निशान में था।
वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाइटन, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 177.05 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,319.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.30 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,206.05 पर था।
बाजार के जानकारों ने कहा कि निफ्टी सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर से करीब 4 प्रतिशत नीचे है और अधिक मूल्यांकन बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अगर इस मूल्यांकन को उचित ठहराना है तो आने वाले वर्षों में बाजार की आय में तेजी से बढ़त होनी चाहिए।
लेकिन स्मॉलकैप सेगमेंट में वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा बना हुआ है और इसमें और गिरावट की संभावना है। निवेशकों को बाजार में गिरावट पर निवेश करते समय वैल्यूएशन और विकास की संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए।
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।
Tagsभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुलाभारतीय शेयर बाजारIndian stock market opened in the redIndian stock market
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





