व्यापार
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, ऑटो शेयरों में उछाल
jantaserishta.com
4 Aug 2025 10:19 AM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 192 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,804 और निफ्टी 82 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,648 पर था।
बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो शेयरों की ओर से किया जा रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.29 प्रतिशत ऊपर था। इसके अतिरिक्त पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया, रियल्टी, इन्फ्रा और कमोडिटीज हरे निशान में थे। आईटी, फार्मा, एनर्जी और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 4 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,635 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की कमजोरी के साथ 17,652 पर था।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।
अमेरिका में टैरिफ और रोजगार रिपोर्ट के ताजा डेटा के कारण शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट लाल निशान में बंद हुआ और अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोन्स 1.23 प्रतिशत, एसएंडपी 1.60 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 2.24 प्रतिशत फिसल गया।
हालांकि, इससे यह अटकलें तेज हो गईं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरों में कटौती करेगा। एशियाई बाजारों में रुझान मिले-जुले रहे। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.23 प्रतिशत, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.77 प्रतिशत की बढ़त हुई। जापान के निक्केई 225 में सुबह के समय 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अगस्त को लगातार दसवें सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 3,366 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार 20वें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 3,186 करोड़ रुपए का निवेश किया।
Tagsभारतीय शेयर बाजारभारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुलाIndian stock marketIndian stock market opened in green mark
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





