व्यापार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में खरीदारी

jantaserishta.com
12 Sept 2024 10:33 AM IST
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में खरीदारी
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 325 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,849 और निफ्टी 114 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,033 पर था।
बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1673 शेयर हरे निशान में और 543 शेयर लाल निशान में हैं। लार्ज कैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक खरीदारी देखी जा रही है।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 418 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,356 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 100 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,262 पर था। चॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि गैप अप ओपनिंग के बाद निफ्टी 25,000 पर सपोर्ट ले सकता है।
अगर यह टूटता है तो 24,900 और 24,800 एक अहम सपोर्ट है। इसके बाद 25,150, 25,250 और 25,300 एक अहम रुकावट का स्तर है। करीब सभी एनएसई इंडेक्स हरे निशान में हैं। पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, एफएमसीजी, फिन सर्विस और आईटी में सबसे ज्यादा तेजी है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, सोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में हैं।
शंघाई और हांगकांग लाल निशान में हैं। अमेरिका के बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सकारात्मक आए हैं। अमेरिका में महंगाई दर 0.2 प्रतिशत गिरकर 2.5 प्रतिशत रह गई है, जो कि पहले 2.9 प्रतिशत थी। यह वैश्विक बाजारों के लिए अच्छा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story