व्यापार
भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर
jantaserishta.com
5 May 2025 10:01 AM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:36 पर सेंसेक्स 276 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,741 और निफ्टी 78 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,425 पर था।
सेंसेक्स को अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाइटन और टाटा मोटर्स जैसे शेयर ऊपर खींचने का काम कर रहे हैं। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 344 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,050 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 24 अंक की मजबूती के साथ 16,466 पर था।
चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, "सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,300, 24,200 और 24,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। ऊपरी स्तर पर 24,500 एक रुकावट हो सकता है। अगर यह टूटता है तो 24,600 और 24,800 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।" सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी बनी हुई है।
सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स थे।
एशिया में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल समेत प्रमुख क्षेत्रीय बाजार अपने-अपने सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बाजार लाल निशान में थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी नैस्डैक में 1.51 प्रतिशत की तेजी आई।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार 12वें सत्र में 2 मई को शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 2,769 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 3,290 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Tagsभारतीय शेयर बाजारशेयर बाजारभारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुलाअदाणी पोर्ट्सIndian stock marketstock marketIndian stock market opened with gainsAdani Ports
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





