व्यापार

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,900 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार

jantaserishta.com
24 Oct 2025 9:45 AM IST
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,900 स्तर से नीचे कर रहा कारोबार
x
मुंबई: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार के कारोबारी दिन सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी 1.42 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा था। सुबह करीब 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 62.31 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,494.09 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 8.45 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,882.95 स्तर पर बना हुआ था।
निफ्टी बैंक 15.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,062.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 56.75 अंक या 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 59,428 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,282 स्तर पर था।
निफ्टी को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुरुआत में साइडवेज मूव्स की उम्मीद है। निफ्टी को लेकर अगर गिरावट 25830/780 स्तर से ऊपर बनी रहती है तो 26,186 को वापस रडार में लाने की कोशिशें हो सकती हैं। वहीं, अगर पुल बैक की कोशिशें 26000 स्तर को पार नहीं कर पाती हैं तो दोबारा से गिरावट हो सकती है, जिसका टारगेट 25590-400 लेवल होगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि अमेरिका के साथ एक फेयर और बराबरी का एग्रीमेंट करने की उम्मीद है। इसलिए चल रही रैली बनी रहने की उम्मीद है। उधर, अमेरिका और चीन के टॉप लीडर्स के बीच आने वाले समिट में यूएस-चीन ट्रेड डील होने की भी संभावना नजर आती है।
मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा, "अमेरिका के पास चीन के साथ अधिक मोलभाव करने की शक्ति नहीं है, क्योंकि चीन के पास रेयर अर्थ मिनरल्स और मैग्नेट का बहुत बड़ा कंट्रोल है। जिसका मतलब है कि अमेरिका को अपने गैर-जरूरी सख्त टैरिफ वाले रुख से पीछे हटना पड़ सकता है।"
इस बीच, सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, टाटा स्टील, एमएंडएम और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.31 प्रतिशत या 144.20 अंक की तेजी के साथ 46,734.61 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.58 प्रतिशत या 39.04 अंक की बढ़त के साथ 6,738.44 स्तर पर और नैस्डेक 0.89 प्रतिशत या 201.40 अंक की तेजी के साथ 22,941.80 पर हरे निशान में बंद हुए।
एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, सोल, हांगकांग, जापान और चीन सभी हरे निशान में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बीते कारोबारी दिन 23 अक्टूबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,165.94 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 3,893.73 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story