व्यापार
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,600 स्तर से ऊपर
jantaserishta.com
10 Dec 2024 9:52 AM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ऑटो, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9:23 बजे सेंसेक्स 24.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,533.01 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,633 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,508 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 667 शेयर लाल निशान में थे। जानकारों ने कहा कि बाजार आगे कुछ समय के लिए एक नैरो कंसोलिडेशन पैटर्न के साथ आगे बढ़ेगा। ऐसे कोई बड़े ट्रिगर नहीं हैं जो बाजार को नए बुल ऑर्बिट में धकेल सकें। उन्होंने आगे कहा, "ऐसी कोई बड़ी वजह नहीं है जो मौजूदा स्तरों से भारी गिरावट ला सके। इस दायरे में, महत्वपूर्ण गिरावट और तेजी देखने को मिल रही है। एफएमसीजी शेयरों पर बिकवाली का दबाव है, क्योंकि वे धीमी वृद्धि के दौर से गुजर रहे हैं।"
निफ्टी बैंक 11.15 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 53,418.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 46.60 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,045.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55.40 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,584 पर था। सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे। वही, एमएंडएम, टाइटन, मारुति, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों की बात करें तो जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन, हांगकांग, सोल और जापान के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 9 दिसंबर को 724.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,648.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





