व्यापार

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22,500 स्तर से ऊपर

jantaserishta.com
27 Feb 2025 10:00 AM IST
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 22,500 स्तर से ऊपर
x
मुंबई: मिश्रित ग्लोबल संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विस और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 9.44 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 74,592.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 6.30 अंक या 0.03 प्रतिशत चढ़कर 22,553.85 पर था।
निफ्टी बैंक 218.90 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 48,827.25 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59.15 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 49,643 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 54.10 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के बाद 15,354.50 पर था। विशेषज्ञों के अनुसार, सपाट से सकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 22,500 पर सपोर्ट मिल सकता है, उससे पहले 22,400 और 22,300 पर भी सपोर्ट मिल सकता है। ऊपरी स्तर पर 22,700 तत्काल रेसिस्टेंस हो सकता है, उसके बाद 22,800 और 22,900 पर रेसिस्टेंस हो सकता है।
चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, "बैंक निफ्टी के चार्ट्स संकेत देते हैं कि इसे 48,500, उससे पहले 48,200 और 47,900 पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर इंडेक्स आगे बढ़ता है, तो 48,800 प्रारंभिक प्रमुख प्रतिरोध होगा, उसके बाद 49,200 और 49,500 प्रमुख प्रतिरोध होंगे।" इस बीच, सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, जोमैटो, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड टॉप लूजर्स थे।
अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डाउ जोंस 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,433.12 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत बढ़कर 5,956.06 पर और नैस्डैक 0.26 प्रतिशत चढ़कर 19,075.26 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में, सोल, चीन, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि बैंकॉक और जापान हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार पांचवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी, क्योंकि उन्होंने 25 फरवरी को 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,030.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि मंगलवार को निफ्टी का उछाल 22620 के आसपास से ही कम हो गया था, जो रिकवरी के कमजोर प्रयास की ओर इशारा करता है। उन्होंने आगे कहा, "पिछले तीन दिनों में पैरलल कंसोलिडेशन से गिरावट के संकेत मिलते हैं। लेकिन जैसा कि इस पूरे सप्ताह कहा गया है, हम मजबूती की पुष्टि के लिए 22,950 के पार जाने का इंतजार करेंगे। दिन के लिए डाउनसाइड मार्कर 22,530 पर रखा जा सकता है, जिसमें 22,300 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट देखा जा सकता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story