व्यापार
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स उछले
jantaserishta.com
19 Sept 2025 4:16 PM IST

x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,626.23 और निफ्टी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,327.05 पर था।
बाजार पर दबाव बनाने का काम बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी आईटी (0.47 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (0.40 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.64 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (0.44 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक (1.28 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.50 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.35 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.55 प्रतिशत) औप निफ्टी एनर्जी (0.86 प्रतिशत) की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
सेबी की ओर से क्लीन चिट देने के बाद अदाणी ग्रुप के करीब सभी शेयरों में उछाल दर्ज किया गया। दिन के अंत में अदाणी टोटल गैस लिमिटेड का शेयर 7.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 652.80 रुपए पर बंद हुआ। अदाणी पावर लिमिटेड का शेयर 13.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 716.10 रुपए पर पहुंच गया। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,528 रुपए पर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शेयर 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,429 रुपए पर पहुंच गया। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर 5.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,032.50 रुपए पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, सनफार्मा, मारुति, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 230 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,783 और निफ्टी 57 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,366 पर था।
Tagsभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंदभारतीय शेयर बाजारIndian stock market closed in the redIndian stock market
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





