व्यापार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, फाइनेंशियल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

jantaserishta.com
12 Aug 2025 4:33 PM IST
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, फाइनेंशियल स्टॉक्स में हुई बिकवाली
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,235.59 और निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,487.40 पर था।
गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 467.05 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55,043.70 पर था। इसके साथ फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, एफएमसीजी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला रुझान देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154.15 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 56,324.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,498.10 पर था।
सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टाइटन, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया,"अमेरिका में महंगाई के आंकड़े फेड के नीतिगत रुख को प्रभावित कर सकते हैं। इस बीच, घरेलू महंगाई आरबीआई की सीमा से नीचे बनी रहने की उम्मीद है। सेक्टरोल आधार पर, हेल्थकेयर सर्विसेज और ऑटोमोबाइल शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि फाइनेंशियल और रियल एस्टेट शेयरों ने इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निकट भविष्य में, शेयर विशेष गतिविधियां जारी रहने की संभावना है क्योंकि निवेशकों का ध्यान अस्थिरता से निपटने के लिए घरेलू उपभोग-आधारित क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।" शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत या 80 अंक बढ़कर 80,684 पर पहुंच गया और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,612 स्तर पर पहुंच गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story