व्यापार

भारतीय शेयर बाजार सपाट हुआ बंद, ट्रंप-मोदी की मीटिंग पर निवेशकों की निगाहें

jantaserishta.com
13 Feb 2025 4:12 PM IST
भारतीय शेयर बाजार सपाट हुआ बंद, ट्रंप-मोदी की मीटिंग पर निवेशकों की निगाहें
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। बाजार में सभी सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। सेंसेक्स 32 अंक की मामूली गिरावट के साथ 76,138 और निफ्टी 13 अंक की गिरकर 23,031 पर बंद हुआ।
कारोबारी सत्र में गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,089 शेयर लाल निशान में, 1,858 शेयर हरे निशान में और 127 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। निवेशकों की निगाहें देर रात वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग पर हैं और इसमें होने वाले निर्णयों का असर शुक्रवार को बाजार में देखने को मिल सकता है।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 124 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,881 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,973 पर था। निफ्टी में फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, एसबीआई, टाइटन, नेस्ले, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.45 बजे, सेंसेक्स 244.25 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 76,415.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 79.25 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 23,124.50 पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 12 फरवरी को इक्विटी में बिकवाली की थी, जिसमें 4,969.30 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची गई, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 5,929.24 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story