व्यापार

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी

jantaserishta.com
5 Sept 2025 4:33 PM IST
भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो शेयरों में हुई खरीदारी
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के सत्र में मिलाजुला कारोबार हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 7.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,710.76 और निफ्टी 6.70 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 24,741.00 पर था।
बाजार को ऊपर खींचने का काम ऑटो शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मेटल (0.68 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (0.17 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.14 प्रतिशत) और निफ्टी मीडिया (0.59 प्रतिशत) के साथ बंद हुए।
हालांकि, आईटी और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव देखा गया। निफ्टी आईटी इंडेक्स (-1.44 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (-1.42 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (-1.16 प्रतिशत) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (-0.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116.05 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,075.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33.30 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,655.25 पर था।
सेंसेक्स में एमएंडएम, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। आईटीसी, एचटीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचयूएल, एलएंडटी और टाइटन टॉप लूजर्स थे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि भारतीय इक्विटीज सपाट बंद हुए। हालांकि, बाजार की भावना मामूली रूप से सकारात्मक रही, क्योंकि समर्थन स्तरों पर खरीदारी से प्रमुख सूचकांकों में रिबाउंड दिखा। ऑटो सेक्टर में तेजी कायम रही। उन्होंने आगे कहा कि बाजार के लिए अलगा बड़ा ट्रिगर फेड का ब्याज दरों पर निर्णय है। इस दौरान बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह करीब 9.38 बजे, सेंसेक्स 140.72 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 80,858.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 52 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 24,786.30 पर था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story