व्यापार

Indian stock market: भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 80,000 का स्तर

jantaserishta.com
3 July 2024 4:27 PM IST
Indian stock market: भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 80,000 का स्तर
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र काफी शानदार रहा। एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के बाद बाजार के मुख्य सूचकांक उच्चतम स्तर पर बंद हुए हैं।
सेंसेक्स 545 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,986 और निफ्टी 162 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,286 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 80,074 और 24,309 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बैंकिंग शेयरों ने कारोबारी सत्र में बाजार की तेजी को सहारा दिया।
निफ्टी बैंक 921 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,089 पर बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,293 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191 अंक या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,700 पर बंद हुआ।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और एफएमसीजी तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर थे। टीसीएस, टाइटन कंपनी, रिलायंस, टाटा मोटर्स और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।
मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) के मुख्य निवेश अधिकारी नीलेश सुराना ने कहा कि बाजार ने आज एक नया माइलस्टोन छुआ है। बाजार के बढ़ने की वजह अर्थव्यवस्था की तेजी और स्थिरता होना है। हमारा मानना है कि इस समय इक्विटी का अलोकेशन बैलेंस्ड होना चाहिए। एसआईपी के जरिए निवेश एक सही फैसला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story