व्यापार

भारतीय रुपया अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर...जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:17 AM IST
भारतीय रुपया अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर...जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया 80.27 पर खुला और शुरुआती ट्रेंड में यह 80.47 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी तरफ डॉलर 20 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, बुधवार को एक डॉलर की कीमत 79.98 रुपये थी।
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने की एक बड़ी वजह यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाना है। बुधवार को यूएस फेड ने मंहगाई को नियंत्रित करने के 0.75 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ाया था। इससे पहले जुलाई में भी यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। बता दें, रुपये की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय बैंक ने जुलाई में 19 अरब डॉलर के रिजर्व को बेच दिया था। लेकिन स्थिति बहुत बेहतर नहीं हुई है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स को नाम ना छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया,"बाजार के बुनियादी अनुरूप कमजोर रुपया हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है।" अधिकारी के अनुसार,"भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी मददगार साबित होगा। इससे इंपोर्ट घटेगा और एक्सपोर्ट बढ़ेंगा।" हालांकि, इस पूरे मसले पर अभी वित्त मंत्रालय ने कोई कमेंट नहीं किया है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.88 प्रतिशत चढ़कर 111.61 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत बढ़कर 90.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 461.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story