व्यापार
JOB गई! भारतीय मूल के विशाल गर्ग की बेटर डॉट कॉम ने रियल एस्टेट टीम को निकाला
jantaserishta.com
10 Jun 2023 1:02 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी बेटर डॉट कॉम, जिसे भारतीय मूल के विवादित सीईओ विशाल गर्ग चला रहे हैं, ने कथित तौर पर अपनी रियल एस्टेट टीम को निकाल दिया है और इस यूनिट को बंद कर दिया है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन-हाउस एजेंट मॉडल से पार्टनरशिप एजेंट मॉडल में शिफ्ट हो रही है।
रिपोर्ट में एक प्रभावित कर्मचारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि आने वाली हमारी नौकरियों को 'सुनिश्चित' करने के लिए नवंबर में 50 प्रतिशत से अधिक वेतन कटौती के बाद उन्हें बहुत कम या कोई सेवरन्स नहीं मिला।
हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि छंटनी से कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। दिसंबर 2021 में, गर्ग ने लगभग 900 कर्मचारियों को जूम कॉल के दौरान निकाल दिया, जिसने हंगामा खड़ा कर दिया। कुल मिलाकर, उन्होंने अमेरिका और भारत में 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की।
कंपनी के अनुसार, बाजार की अनिश्चित स्थितियों ने इंडस्ट्री में कई कंपनियों के लिए चैलेजिंग ऑपरेटिंग एनवायरमेंट तैयार किया है। इस साल मार्च में, अमेजन ने बेटर डॉट कॉम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे कर्मचारियों को मोरगेट डाउन पेमेंट्स के लिए कंपनी में अपने शेयरों का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल सके।
बेटर डॉट कॉम ने 'इक्विटी अनलॉकर' लॉन्च किया जो अमेजन के कर्मचारियों को घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट के लिए इक्विटी का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। गर्ग के मुताबिक, अमेजन के कर्मचारी वास्तव में अपने शेयर बेचे बिना अपने घरों को फाइनेंस कर सकते हैं। गर्ग ने कहा, भले ही इक्विटी एक मूल्यवान संपत्ति है, लेकिन ज्यादातर बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा डाउन पेमेंट की गणना करते समय इसे अपात्र माना जाता है।
Tagsबेटर डॉट कॉमरियल एस्टेट टीमरियल एस्टेटविशाल गर्गजॉबbetter.comreal estate teamreal estatevishal gargjobs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





