व्यापार
भारतीय ऑफिस स्पेस मार्केट में तेजी जारी, 2025 की तीसरी तिमाही में लीजिंग 35 प्रतिशत बढ़ी : रिपोर्ट
jantaserishta.com
30 Sept 2025 2:01 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत के ऑफिस स्पेस मार्केट में लीजिंग कैलेंडर वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 16.3 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
रियल एस्टेट सेवा फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष के पहले नौ महीनों में, बाजार में 44.3 मिलियन स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस की नेट लीजिंग दर्ज की गई है, जो 2024 में हुई कुल लीजिंग का 87 प्रतिशत है।
विश्लेषकों का कहना है कि यह क्षेत्र पिछले वर्ष के 50.7 मिलियन स्क्वायर फीट के रिकॉर्ड को पार करने की राह पर है, जिससे इस वर्ष ऑफिस स्पेस लीजिंग का एक नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। ऑफिस स्पेस लीजिंग में दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु शीर्ष पर बने हुए हैं और इनमें कुल लीजिंग 3.8 मिलियन स्क्वायर फीट और 3.5 मिलियन स्क्वायर फीट पर रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि समीक्षा अवधि के दौरान हुई कुल लीजिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत, आईटी-बीपीएम सेक्टर की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत, इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत, बीएफएसआई की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत और फ्लेक्सिबल वर्क स्पेस ऑपरेटर्स की हिस्सेदारी 11 प्रतिशत थी।
कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया और एशिया-प्रशांत कार्यालय एवं खुदरा) अंशुल जैन ने कहा, "बाजार अब विस्तार के चक्र में मजबूती से प्रवेश कर रहा है और तीसरी तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक लीजिंग नए अधिग्रहणों के कारण हुई हैं। तीसरी तिमाही में लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हुई संपत्तियां ग्रेड-ए+ थीं, जो प्रीमियम, भविष्य के लिए तैयार कार्यस्थलों की ओर निर्णायक बदलाव को दर्शाती हैं।" रियल एस्टेट सर्विस फर्म ने बताया कि फ्रैश लीजिंग में तिमाही आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई और सालाना आधार पर मामूली वृद्धि हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





