रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, इस प्रतिबंध को हटाया

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of civil Aviation) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया है. इसके बाद अब कितनी भी उड़ानें और चार्टर उड़ानें (Charter flights) संचालित की जा सकती हैं. मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि वह विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है. बता दें कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना के तैनात होने के बाद से हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





