व्यापार
भारत सरकार अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए लगातार उठा रही कदम: जिम रोजर्स
jantaserishta.com
16 Nov 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संपन्नता और सफलता को अच्छा मानती है और चाहती है कि लोग सफल हो, जबकि पिछली सरकार की नजरों में इन सभी चीजों की कोई खास वैल्यू नहीं थी।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए रोजर्स बताया कि वह हमेशा से भारत के प्रशंसक रहे हैं और लेकिन कभी भी 2014 से पहली की सरकार से सहमत नहीं थे। हालांकि, मौजूदा सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है और उन्हें पहली बार भारत की किसी सरकार के प्रयास सराहनीय लग रहे हैं।
दिग्गज निवेशक ने कहा, "मैं आपको बता दूं, मैं जीवन भर भारत का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन कभी भी सरकार का नहीं रहा।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि मेरे निवेश जीवन में पहली बार है जब भारत सरकार को यह समझ आ रहा है कि समृद्धि अच्छी है, सफलता अच्छी है और वे चाहते हैं कि लोग सफल हों।"
संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोलते हुए, रोजर्स ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच किसी भी समझौते को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि अब सरकार समझ गई है कि समृद्धि एक अच्छी चीज होती है। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि भारत कई देशों के साथ समझौते कर रहा है, चाहे वह अमेरिका हो या कोई अन्य देश। यह देश भविष्य में बेहद सफल होने वाला है।"
रोजर ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट की भी निंदा की और कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस विस्फोट के पीछे के लोग सफल नहीं होंगे, क्योंकि भारत तेजी से विकास कर रहा है और भविष्य में एक बेहद रोमांचक राष्ट्र बनने जा रहा है।
आईएएनएस से बात करते हुए, सिंगापुर स्थित 83 वर्षीय दिगग्ज निवेशक ने इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य के बावजूद भारत अपनी जबरदस्त विकास यात्रा जारी रखेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





