व्यापार

रूस-यूक्रेन वॉर के कारण धराशायी हुई भारतीय करेंसी! इधर ब्रिटानिया ने निवेशकों का किया ये हाल

jantaserishta.com
7 March 2022 2:56 PM IST
रूस-यूक्रेन वॉर के कारण धराशायी हुई भारतीय करेंसी! इधर ब्रिटानिया ने निवेशकों का किया ये हाल
x

नई दिल्ली: बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने निवेशकों की मुसीबत बढ़ा दी है। दरअसल, शेयर बाजार में लिस्टेड इस कंपनी के स्टॉक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस सिलसिले की वजह से सोमवार को कंपनी का शेयर भाव अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया।

क्या है शेयर का भाव: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ब्रिटानिया का शेयर भाव 3,190.10 रुपए के लो लेवल पर आ गया। वहीं, मार्केट कैपिटल भी 77 हजार करोड़ रुपए के स्तर पर है। बीते साल 14 सितंबर को शेयर का भाव 4,152.05 रुपए तक गया था, जो 52 सप्ताह का हाई लेवल है। इस लिहाज से देखें तो निवेशकों को सिर्फ 6 माह में 1 हजार रुपए प्रति शेयर का नुकसान हुआ है। फिलहाल, शेयर का भाव 3200 रुपए है। एक कारोबारी दिन पहले के मुकाबले शेयर में 5 फीसदी का नुकसान हो चुका है।
वजह क्या है: दरअसल, इनपुट लागत दबाव के कारण बीते कुछ दिनों से ब्रिटानिया के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। उपभोक्ता सामान कंपनियों यानी एफएमसीजी ने अपने अधिकांश कच्चे माल में महंगाई का सामना किया है। इसका उपभोक्ता सामान कंपनियों के मार्जिन पर काफी प्रभाव पड़ने की आशंका है।
बता दें कि ब्रिटानिया भारत के बिस्किट और बेकरी सामानों के बाजार में अग्रणी है। इसका देश में बड़ा डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story