व्यापार

भारत-यूएस ट्रेड डील: गदगद बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर सेंसक्स और निफ्टी

jantaserishta.com
3 Feb 2026 9:28 AM IST
भारत-यूएस ट्रेड डील: गदगद बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर सेंसक्स और निफ्टी
x

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उधर भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18% करने का ऐलान किया, तो इसके असर से भारतीय बाजार में धुआंधार तेजी आई है. मंगलवार को सेंसेक्स खुलते ही 2400 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं निफ्टी इंडेक्स भी 700 अंक उछल गया.

India-US Trade Deal और टैरिफ 18% पर आने के असर से गदगद हुए शेयर बाजार में ओपनिंग के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है. अडानी पोर्ट का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया, तो वहीं देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर भी करीब 4 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया.

क्या सोना-चांदी की कीमत में होगी रिकवरी?
पहले बजट वाले दिन रविवार को सोना-चांदी भर-भराकर टूटा था और फिर बीते कारोबारी दिन सोमवार को भी दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी, हालांकि फिर अचानक इनकी कीमत में रिकवरी भी देखने को मिली थी और Donald Trump के भारत अमेरिका ट्रेड डील पर ऐलान के साथ ही टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा का असर मंगलवार को देखने को मिल सकता है. बता दें कि MCX पर 2 फरवरी को चांदी दोपहर 12.30 बजे तक 39 हजार रुपये गिरकर 2.25 लाख पर पहुंच गई थी, लेकिन शाम 5 बजे तक यह गिरावट कम होकर 6 हजार रुपये रह गई और 2.60 लाख रुपये पर पहुंच गई. सोना भी सोमवार 1.37 लाख रुपये तक टूटने के बाद शाम के समय 1.50 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गया.
India-US Deal से भारतीय रुपये में उछाल
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर आए बड़े अपडेट और डोनाल्ड ट्रंप के Tariff Cut करके 18% किए जाने के ऐलान के बाद होने के बाद नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड मार्केट ट्रेडिंग यानी NDF Trading में भारतीय रुपया उछला है और इससे नए विदेशी निवेश की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
भारत और अमेरिका के बीच बात बन गई हैं और इसके साथ ही बीते लंबे समय से अटकी India-US Trade Deal को लेकर भी असमंजस खत्म हो गया है. सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद खुद व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में PM Modi की जमकर तारीफ की और तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लागू 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null