व्यापार
भारत-यूएई गैर-पेट्रोलियम व्यापार 100 अरब डॉलर करने पर सहमत
jantaserishta.com
12 Jun 2023 3:53 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को गैर-पेट्रोलियम उत्पादों के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जायोदी के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी।
गोयल ने आगे बताया कि दोनों देश भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने की संभावनाओं पर भी चर्चा कर रहे हैं। सीईपीए की पहली बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भारत और यूएई दोनों के केंद्रीय बैंक सीईपीए के तहत स्थानीय मुद्राओं में भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार के लिए सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि आरबीआई और यूएई केंद्रीय बैंक रुपया-दिरहम व्यापार के लिए सक्रिय चर्चा कर रहे हैं और वित्त मंत्रालय इस कदम का समर्थन करता है।
Tagsभारतसंयुक्त अरब अमीरातभारत-यूएईगैर-पेट्रोलियम व्यापार100 अरब डॉलरIndiaUnited Arab EmiratesIndia-UAEnon-petroleum trade$100 billion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





