व्यापार
2028-30 तक दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत,
Kajal Dubey
4 Sep 2022 11:22 AM GMT

x
ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसके बाद भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविंद विरमानी ने कहा कि यह पहले से अनुमान था।
ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसके बाद भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविंद विरमानी ने कहा कि यह पहले से अनुमान था। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान बता रहा है कि हम 2028-30 तक दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी का पूर्वानुमान (तस्वीर-istock)
मुख्य बातें
- भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
- भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है।
- उच्च आर्थिक विकास के दम पर भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
नई दिल्ली: भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी ने कहा कि पिछले साल हम करीब 40 बिलियन से छठे स्थान पर थे और यह 2022 में होने की उम्मीद थी। भारत बिजली के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है और पूर्वानुमान के अनुसार हम 2028-30 तक दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World third largest economy) बन जाएंगे।;
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story