व्यापार

इंडिया ऐप 'Mitron' ने लॉन्च की 3 नई सर्विसेज, जानें पूरा जानकारी

Kunti Dhruw
13 April 2021 10:10 AM GMT
इंडिया ऐप Mitron ने लॉन्च की 3 नई सर्विसेज, जानें पूरा जानकारी
x
मेड इन इंडिया शॉर्ट वीडियो ऐप 'Mitron'

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली,पिछले साल चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर प्रतिबंध लगने के बाद मेड इन इंडिया ऐप 'Mitron' ने बाजार में दस्तक दी। इस ऐप को यूजर्स के बीच काफी पसंद भी किया गया है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है गूगल प्ले स्टोर पर इसने 50 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। Mitron ऐप को बाजार में दस्तक दिए एक साल हो गया है और कंपनी ने अपनी पहली सालगिरह के मौके पर यूजर्स के लिए तीन खास सर्विसेज पेश की हैं। आइए जानते हैं Mitron की इन तीन सर्विसेज के बारे में डिटेल से...

Mitron ने अपनी एक साल की सफल यात्रा के बाद अपने यूजर्स के लिए Mitron Club, Mitron Academy और Mitron On-Demand जैसी ​सर्विसेज पेश की हैं। जो कि यूजर्स को खास एक्सपीरियंस देने के साथ ही क्रिएटस के बीच जोश व उत्साह को प्रोत्साहित करेंगे। Mitron TV की Mitron Club के बारे में बात करें तो यह एक शॉर्ट फॉर्मेट वीडियो ऐप भी उपलब्ध कराती है जो कि जो कारोबार के मोनोटाइजेशन में मदद करता है। इसके अलावा, Club के माध्यम से ऐप क्रिएटर्स को यूजर्स के लिए रोचक कंटेंट बनाने का अनूठा मौका प्रदान करता है। साथ ही Club के सदस्य सीधे अपने पसंदीदा क्रिएटर के साथ जुड़ सकते हैं और जिस तरह का कंटेंट चाहें देख सकते हैं। इस प्रकार, यह प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने एवं बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ जुड़कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करता है।
Mitron Academy के माध्यम से क्रिएटर्स को एजुकेशनल वीडियोज शेयर करने का मौका मिलता है, जिससे यूर्स को भी प्लेटफॉर्म के जरिए सीखने का अवसर मिलता है। यानि Mitron Academy सर्विस के माध्यम से आपको मनोरंजन के साथ ही पढ़ाई से जुड़ी कई जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा कंपनी ने तीसरी सर्विस Mitron On-Demand को भी पेश किया है। जिसमें यूजर ऑन-डिमांड कंटेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं जैसे- एस्ट्रोलोजी, सोंग डेडिकेशन, टिप्स एण्ड हैक्स, बर्थडे विशेज आदि।
कंपनी का कहना है कि Mitron TV ने अपनी तकनीक का आधुनिकीकरण भी किया है और यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स एवं क्रिएटर्स को अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध कराता है। ऐप के माध्यम से कई तकनीकी पहलें की गई हैं जो यूजर इंटरफेस में सुधार लाने में मदद करेंगी। इसमें रेकमंडेशन इंजन और एडीटर टूल शामिल हैं। एडीटर टूल की मदद से क्रिएटर को अपना कंटेंट एडिट करने के लिए अन्य वीडियो एडीटर ऐप्स पर लॉग -ऑन नहीं करना पड़ता। वहीं रेकमंडेशन इंजन फीचर के माध्यम से क्रिएटर को वीडियो पर अधिक व्यूज मिलते हैं।


Next Story