व्यापार

भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया, पीएम मोदी ने दी जानकारी

jantaserishta.com
23 March 2022 9:48 AM IST
भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया, पीएम मोदी ने दी जानकारी
x

नई दिल्ली: कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात के बीच मोदी सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है, " भारत ने पहली बार 400 अरब डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।"


ट्वीट में यह बताया गया है कि सरकार ने अपने तय समय सीमा से 9 दिन पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। आंकड़ों के मुताबिक भारत ने हर दिन औसतन एक अरब डॉलर का माल निर्यात किया यानी हर दिन करीब 46 मिलियन डॉलर का माल दूसरे देशों को भेजा गया। अगर महीने की बात करें तो यह औसतन 33 अरब डॉलर प्रति माह बैठता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story