व्यापार

अप्रैल 2025 में Coal production में वृद्धि

Riyaz Ansari
11 Jun 2025 5:31 PM IST
अप्रैल 2025 में Coal production में वृद्धि
x

Business बिजनेस: अप्रैल 2025 में भारत का घरेलू कोयला उत्पादन 3.6% बढ़कर 81.57 मिलियन टन पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने 78.71 मिलियन टन था। कोयला मंत्रालय ने इसे ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

हालांकि, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का प्रदर्शन अपेक्षा से कमजोर रहा। कंपनी ने अप्रैल में 62.1 मिलियन टन कोयला निकाला, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 61.8 मिलियन टन था। पूरी वित्तीय वर्ष 2024-25 में CIL का कुल उत्पादन 781.1 मिलियन टन रहा, जो तय लक्ष्य से लगभग 7% कम है

Next Story
null