
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरियाणा के किसानों को अब उन्नत नस्ल (Hybrid Seeds) के बीजों की कमी नहीं होगी. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University Haryana) में हरियाणा मेें खेती के लिए उपयुक्त फसलों में उन्नत पौध प्रजनन सामग्री के तेजी से उत्पादन के लिए हाई-टेक लैब का निर्माण किया गया है. इसक उद्घाटन हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल (Kanwar Pal Singh) ने किया. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. आर. काम्बोज भी मौजूद रहे. शिक्षामंत्री ने कुलपति प्रो. बी. आर. काम्बोज के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए प्रशंसा की और कहा इस अत्याधुनिक सुविधा के परिणामस्वरूप राज्य के कृषि अनुसंधान परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा जिसका हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे देश के किसानों को लाभ होगा क्योंकि इससे फसलों की किस्मों को तेजी से विकसित करने में मदद मिलेगी.





