व्यापार

बीते 12 महीनों में सरकारी कंपनियों ने निवेशकों को दिया तगड़ा डिविडेंड, कोल इंडिया और पीएफसी रहे सबसे आगे

jantaserishta.com
27 Aug 2025 12:59 PM IST
बीते 12 महीनों में सरकारी कंपनियों ने निवेशकों को दिया तगड़ा डिविडेंड, कोल इंडिया और पीएफसी रहे सबसे आगे
x
नई दिल्ली: सरकारी कंपनियों को अकसर अच्छा डिविडेंड देने के लिए जाना जाता है और काफी सारे निवेशक स्थिर आय पाने के लिए इन शेयरों में निवेश भी करते हैं, जिससे कैपिटल बढ़ने के साथ-साथ कमाई भी होती रहे।
डिविडेंड, कंपनी के लाभ का वह हिस्सा होता है जो उसके शेयरधारकों में वितरित किया जाता है। कंपनियां अकसर डिविडेंड तिमाही, छमाही या फिर साल में एक बार देती है। बीते 12 महीनों में कोल इंडिया ने सबसे अधिक 32 रुपए का डिविडेंड दिया है। इसकी डिविडेंड यील्ड 8.6 प्रतिशत रही है।
डिविडेंड यील्ड, शेयरधारक को शेयर के वर्तमान बाजार मूल्य के प्रतिशत के रूप में प्राप्त होने वाली वार्षिक डिविडेंड आय को दर्शाता है। यह उन निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण मानदंड है जो अपने निवेश से नियमित आय अर्जित करने पर केंद्रित हैं। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने 19.5 रुपए का डिविडेंड दिया है और उसकी डिविडेंड यील्ड 5 प्रतिशत रही है। वहीं, आरईसी ने 19.1 रुपए का डिविडेंड निवेशकों को दिया है और इसकी डिविडेंड यील्ड 5 प्रतिशत रही है।
ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने बीते एक साल में 13.5 रुपए का डिविडेंड निवेशकों को दिया है और इसकी डिविडेंड यील्ड 6 प्रतिशत रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने निवेशकों को 8.4 रुपए का डिविडेंड दिया है। हालांकि, इसकी डिविडेंड यील्ड 3 प्रतिशत रही है। नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी ने बीते 12 महीने में 10 रुपए का डिविडेंड दिया और इसकी डिविडेंड यील्ड 5 प्रतिशत रही है। हालांकि, एनएमडीसी ने इस दौरान 4.8 रुपए का डिविडेंड दिया है, लेकिन इसकी डिविडेंड यील्ड 7 प्रतिशत रही है।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी 10 रुपए का डिविडेंड दिया है, लेकिन इसकी डिविडेंड यील्ड 3 प्रतिशत रही है। इसके अलावा राइट्स लिमिटेड ने भी 10 रुपए का डिविडेंड दिया है और इसकी डिविडेंड यील्ड 4 प्रतिशत रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story