व्यापार

जल निगम शहरी में अधिकारी से लेकर बाबू तक के खाली 1489 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है

Teja
28 Jun 2022 6:47 PM GMT
जल निगम शहरी में अधिकारी से लेकर बाबू तक के खाली 1489 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है
x

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-जल निगम शहरी में अधिकारी से लेकर बाबू तक के खाली 1489 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल निगम प्रबंधन ने वार्षिक कार्ययोजना में इन रिक्तियों का उल्लेख करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेजा जाएगा।स्वीकृत पदों में समूह 'क' के 37, 'ख' के 172 व समूह 'ग' के 1289 पद खाली हैं। समूह 'ग' वर्ग में 322 तकनीकी सेवा के पद हैं। अधिकारियों खासकर अभियंताओं और तकनीकी पदों पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों के न होने से बाधा आ रही है। कुछ पदों पर संविदा या सेवानिवृत्त होने वालों को रखकर काम चलाया जा रहा है। इसीलिए शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है।

पहले तो अधिकारी वर्ग को छोड़कर अभियंता और लिपिक संवर्ग पर भर्ती का अधिकार जल निगम प्रबंधन के पास ही था, लेकिन समाजवादी सरकार में हुई धांधली के बाद सभी भर्तियां संबंधित आयोगों को दे दी गई हैं।प्रदेश में जल निगम पहले एक हुआ करता था, लेकिन नमामि गंगे परियोजना शुरू होने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में इसका बंटवारा कर दिया गया। शहरों में होने वाला काम शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाला काम नमामि गंगे के पास चला गया है। जल निगम प्रबंधन ने हाल ही में अपनी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते हुए नगर विकास विभाग को भेजा है। इसमें स्वीकृत और रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों के न होने से बाधा उत्पन्न हो रही है।



Teja

Teja

    Next Story