व्यापार

35 सालों में पार किए महत्वपूर्ण पड़ाव, आठ महीनों में 50 हजार से तक पहुंचा सेंसेक्स

Shiddhant Shriwas
24 Sep 2021 10:23 AM GMT
35 सालों में पार किए महत्वपूर्ण पड़ाव, आठ महीनों में 50 हजार से तक पहुंचा सेंसेक्स
x
शुरुआत से अब तक सेंसेक्स ने कई शिखर स्तर हासिल किए हैं। मजबूती से निवेशकों की जेब भरती रही।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सेंसेक्स देश का सबसे पुराना सूचकांक है। इसकी शुरुआत साल 1986 में हुई थी। इस इंडेक्स पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शीर्ष-30 शेयर शामिल होते हैं। हालांकि, इस इंडेक्स का आधार वर्ष 1978-79 है, जब इसकी बेस वैल्यू 100 मानी गई थी। शेयर बाजार का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आज शेयर बाजार ने फिर इतिहास कायम कर दिया है। सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार का आंकड़ा पार किया।

1000 से 10,000 तक पहुंचने में लगे 16 साल

इतिहास पर नजर डालें, तो 25 जुलाई 1990 को सेंसेक्स पहली बार 1000 और 15 जनवरी 1992 को सेंसेक्स पहली बार 2000 क पार गया था। इसके बाद 30 मार्च 1992 को इसने 4000 का स्तर छुआ। इसके सात साल बाद, 1999 में यह 5000 के ऊपर बंद हुआ और 11 फरवरी 2000 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 6000 के पार गया। लेकिन 2 जून 2004 को यह 6000 के ऊपर बंद हुआ था। 7 फरवरी 2006 को सूचकांक 10,000 के पार बंद हुआ। यानी इसे 1,000 से 10,000 तक पहुंचने में 16 साल लग गए। इसके अगले ही साल, 2007 में यह इसने दो रिकॉर्ड बनाए। जुलाई में यह 15,000 के पार गया, इसके बाद दिसंबर में यह 20,000 के पार गया। 2014 को सेंसेक्स ने पहली बार 25,000 का स्तर पार किया था। 35,000 तक पहुंचने में इसे चार साल और लगे।

सेंसेक्स के 40,000 से लेकर 50,000 तक के सफर पर नजर डालते हैं-

आठ अक्तूबर 2020 को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था।

इसके बाद पांच नवंबर 2020 को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ।

10 नवंबर 2020 को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा।

18 नवंबर 2020 को 44180 के स्तर पर पहुंचा।

चार दिसंबर 2020 को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ।

11 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

28 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।

चार जनवरी 2021 को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।

11 जनवरी 2021 को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

11 जनवरी के 10 दिन बाद 21 जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 14,707.70 के स्तर पर हुई थी।

50 हजार से 60 हजार तक का सफर

इस साल सेंसेक्स ने कई नए मुकाम हासिल किए। आइए जानते हैं सेंसेक्स ने कब-कब पहली बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा-

21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।

5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा।

8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।

15 फरवरी 2021- बीएसई का सेंसेक्स 52,000 का पार बंद हुआ।

22 जून 2021- यह पहली बार कारोबार के दौरान 53,000 अंक के पार हुआ।

7 जुलाई 2021- यह 53,000 अंक के पार बंद हुआ।

4 अगस्त 2021- इसने कारोबार के दौरान 54,000 अंक का आंकड़ा छुआ।

13 अगस्त 2021- सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार बंद हुआ।

18 अगस्त 2021- सेंसेक्स ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़े और यह 56 हजार के पार चला गया।

31 अगस्त 2021- सेंसेक्स ने पहली बार 57 हजार का आंकड़ा पार किया।

3 सितंबर 2021- बीएसई का सेंसेक्स 58,000 का पार पहुंचा।

16 सितंबर 2021- सेंसेक्स ने पहली बार 59,000 का स्तर छुआ।

24 सितंबर 2021- आज सेंसेक्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह 60 हजार के ऊपर खुला।

यदि इसी तरह विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ता रहा, तो घरेलू बाजार और ऊपर जाएगा। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर भी खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी में वृद्धि के संकेतों की उम्मीद से भी बाजार में इन दिनों उछाल आ रहा है। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों, आदि से प्रभावित होकर बाजार जल्द ही नए शिखर पर पहुंच जाएगा।


Next Story