व्यापार

MPC की अहम बैठक आज से शुरू, जानें इसके मायने

jantaserishta.com
8 Feb 2022 8:26 AM IST
MPC की अहम बैठक आज से शुरू, जानें इसके मायने
x

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक (MPC Meet) आज से शुरू होगी. इस बैठक में जो नतीजा निकलेगा, उसकी घोषणा 10 फरवरी को की जाएगी. आरबीआई की ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद उसकी ये पहली बैठक है.

पहले ये बैठक 7 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के चलते सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया था, इसके चलते ये बैठक आज से शुरू हुई है.
नीतिगत ब्याज दरों पर होगा फैसला
एमपीसी बैठक में रिजर्व बैंक रेपो दर और रिवर्स रेपो दर पर फैसला करता है. देश में महंगाई को नियंत्रित करने में इन नीतिगत ब्याज दरों की अहम भूमिका होती है. इससे आरबीआई को देश में करेंसी सर्कुलेशन पर नजर रखने में मदद मिलती है.
क्या है एक्सपर्ट की उम्मीद
आरबीआई पर महंगाई पर काबू पाने का दबाव है. वहीं कोरोना जैसी महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए ब्याज दरों को भी नीचे बनाए रखना है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिजर्व बैंक इस बैठक में भी दरों को स्थिर बनाए रख सकता है. हालांकि रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) में बदलाव और पॉलिसी स्टान्स (Policy Stance) को एकमोडेटिव (Accommodative) से न्यूट्रल (Neutral) किए जाने के भी अनुमान हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story