जीएसटी लगाने का असर! महंगे हो गए अमूल के ये प्रोडक्ट, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: महंगाई (Inflation) के कम होने के आसार फिलहाल तो नहीं दिख रहे हैं. 18 जुलाई से सरकार ने जरूरत की तमाम वस्तुओं पर जीएसटी (GST) की दरें बढ़ा दी हैं और अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है. भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी (Amul Dairy) ने अपने प्रोडक्टस की कीमतें बढ़ा दी हैं. नई कीमतें 19 जुलाई से लागू हो जाएंगी. अमूल का ये फैसला पैक्ड डेयरी प्रोडक्ट पर लगे 5 फीसदी जीएसटी (GST) लगाए जाने के बाद आया है. अमूल ने दही, मट्ठा, फ्लेवर्ड दूध समेत मिल्क प्रोडक्ट्स के भाव बढ़ा दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





