व्यापार

OLA स्कूटर बुक करवाने जा रहे हैं तो संभल जाएं, इन बातो का रखे धयान

Subhi
17 Nov 2022 11:24 AM IST
OLA स्कूटर बुक करवाने जा रहे हैं तो संभल जाएं, इन बातो का रखे धयान
x

इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में इन दिनों ओला को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इसकी बुकिंग भी तेजी से करवा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में ओला ने बिक्री के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. ऐसे में स्कूटर की बढ़ती बिक्री को देखते हुए ठगों का ध्यान भी इस तरफ गया है और लोगों को अपने जाल में फंसाने का उन्होंने एक नया तरीका निकाल लिया है.

दिल्ली पुलिस ने अब ऐसे ही 20 ठगों को गिरफ्तार किया है जो ओला स्कूटर बेचने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे. इन ठगों ने करोड़ाें रुपये का चूना लोगों को लगा दिया था. आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार इस ठगी के खेल में 1 हजार से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया गया. बताया जा रहा है कि देश के अलग अलग शहरों में ये ठग ओला स्कूटर के नाम पर लोगों को ठग रहे थे.

बनाई फर्जी वेबसाइट

ठगों ने ओला इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट जैसी ही एक अन्य साइट तैयार की. इस वेबसाइट पर जो भी लोग आते वे उनकी डिटेल्स लेते और राज्यों में बैठे अपने अन्य साथियों को दे दिया करते थे. इसके बाद पीड़ित को कॉल कर ओला स्कूटर बुक करवाने के नाम पर 499 रुपये ट्रांसफर करवाए जाते. ऐसा हो जाने के बाद इंश्योरेंस, टैक्स व ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर हजारों रुपये वसूले जाते थे.

कैसे बचें इस ठगी से

ओला की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको स्कूटर की डिटेल्स के साथ ही पेमेंट के सिक्योर गेटवे मिलेंगे.

Next Story