व्यापार

Elon Musk ने अगर Twitter से डील तोड़ी तो 1 अरब डॉलर देने होंगे, समझौते की इस शर्त पर दोनों पक्षों ने हामी भरी

Tulsi Rao
28 April 2022 10:44 PM IST
Elon Musk ने अगर Twitter से डील तोड़ी तो 1 अरब डॉलर देने होंगे, समझौते की इस शर्त पर दोनों पक्षों ने हामी भरी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अगर ट्विटर के अधिग्रहण सौदे को रद्द करते हैं तो उन्हें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को एक अरब डॉलर देने होंगे. इसी तरह अगर यह डील ट्विटर तोड़ता है तो उसे इतनी ही रकम मस्क को देनी होगी. अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में की गई फाइलिंग के मुताबिक समझौते की इस शर्त पर दोनों पक्षों ने हामी भरी है.

44 अरब डॉलर में खरीदा ट्विटर
ट्वीटर को मस्क 44 अरब डॉलर में खरीद रहे हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीटर के 9.2 प्रतिशत शेयर खरीदे थे, जिसका खुलासा कुछ दिनों बाद हुआ था. मस्क ट्वीटर को काफी दिनों से खरीदना चाह रहे थे और उनके प्रस्ताव को अब जाकर ट्वीटर बोर्ड ने मंजूरी दी है. हालांकि, अब तक इस पर शेयरधारकों ने सहमति नहीं जताई है और न ही इसे नियामकीय मंजूरी मिली है.
ऐसे जुटाएंगे पैसे
अधिग्रहण के लिये मॉर्गन स्टेनली 13 अरब डॉलर का फाइनेंसिंग करेगा और टेस्ला और अन्य कंपनियों में मस्क के स्टॉक पर 12.5 अरब डॉलर का लोन मिलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि 21 अरब डॉलर मस्क इक्विटी फाइनेंसिंग के जरिए जुटाएंगे
मस्क फ्री स्पीच यानी अभिव्यक्ति की आजादी के जोरदार पक्षधर रहे हैं. द वर्ज के अनुसार, अगर ऑनलाइन यह आजादी दी जाये, तो वह बारूद के ढेर के बराबर है. मस्क को कई देशों में कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कई जगह हेट स्पीच तथा गलत जानकारी फैलाने को रोकने के लिये वहां की सरकोरें सख्त हैं.


Next Story