व्यापार

50 हजार सस्ते में मिल रही Hyundai की गाड़ियां, जल्दी उठाए मौके का फायदा

jantaserishta.com
6 Nov 2021 2:12 PM IST
50 हजार सस्ते में मिल रही Hyundai की गाड़ियां, जल्दी उठाए मौके का फायदा
x

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में कार मेकर कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इसी क्रम में दिग्गज कार निर्माता हुंडई अपने अलग-अलग मॉडल्स पर 50 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर 30 नवंबर, 2021 तक उपलब्ध रहेंगे और सैंट्रो, ऑरा, i20 व ग्रैंड i10 Nios जैसे मॉडलों के लिए लागू हैं। कंपनी Alcazar, Venue, Verna, Creta, Elantra, Tucson, i20 जैसे मॉडलों पर कोई छूट नहीं दे रही।

ग्राहकों को हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर सिर्फ टर्बो वेरिएंट पर लागू होगा। जबकि बाकी पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 25 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह सीएनजी मॉडल पर 17,300 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
ग्रैंड आई10 निओस की तरह कंपनी की सबकॉम्पैक्ट सेडान हुंडई ऑरा पर भी 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर SX+ पेट्रोल वेरिएंट पर है। जबकि बाकी पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 25 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी तरह सीएनजी मॉडल पर 17,300 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
हुंडई सैंट्रो पर ग्राहकों को 40 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। कार के बेस Era एग्जिक्यूटिव वेरिएंट पर कोई स्पेशल ऑफर नहीं है। जबकि इसके CNG वेरिएंट्स पर 17,300 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस कार की कीमत 4.76 लाख रुपये से 6.44 लाख रुपये तक है।
लिस्ट में आखिरी मॉडल आई20 हैचबैक है, जिस पर 40 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर कार के 1.2 लीटर Asta iMT पेट्रोल मॉडल पर ही लागू है। आई20 के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 21 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और डीजल वर्जन पर 15 हजार रुपये के कस्टमर बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story