व्यापार

Hyundai दिवाली ऑफर: कीजिए इन कारों पर एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत

jantaserishta.com
3 Nov 2021 12:34 PM IST
Hyundai दिवाली ऑफर: कीजिए इन कारों पर एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत
x

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर Hyundai Motors ने शानदार ऑफर पेश किया है. इसमें हुंडई की कारों पर 15,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो रही है. जानें किस मॉडल पर कौन-सा ऑफर मिल रहा है. Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक Santro के मैग्ना, स्पोर्टज़ और एस्टा वैरिएंट पर भी कंपनी 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है. जबकि Hyundai Santro Era पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये, एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये और कॉरपोरेट डिस्काउंट 5,000 रुपये है.

Hyundai Motors के i20 iMT Turbo मॉडल की खरीद पर भी ग्राहकों को 40,000 रुपये तक की बचत होगी. इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर के और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं हुंडई मोटर अपनी Grand i10 Nios और Hyundai Aura पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है. वहीं इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी देगी.
हुंडई की इलेक्ट्रिक गाड़ी Kona पर कंपनी दिवाली में सबसे ज्यादा बचत ऑफर दे रही है. दिवाली ऑफर (Diwali Offer 2021) में इस गाड़ी को खरीदने पर ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा. ये ऑफर डीलरों के पास स्टॉक बचे रहने तक उपलब्ध होगा. दिवाली ऑफर में हुंडई ने अपनी कुछ कारों पर कोई ऑफर नहीं दिया है. इनमें Hyundai i20 N-Line, Hyundai Venue, Hyundai Verna, Hyundai Creta, Hyundai Elantra और Hyundai Tuscon शामिल हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story