व्यापार

एसी सेल में भारी ऑफर, आधी कीमत पर पाने फटाफट पढ़ें ये खबर

jantaserishta.com
11 April 2022 1:41 PM IST
एसी सेल में भारी ऑफर, आधी कीमत पर पाने फटाफट पढ़ें ये खबर
x

Summer AC Sale: इस साल गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है और पारा लगातार चढ़ता ही जा रहा है. हाल ऐसा है कि अप्रैल में ही लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी-कूलर की खरीदारी कर रहे हैं. बढ़ी मांग को देखते हुए कुछ कंपनियां अपने एसी के दाम भी बढ़ा चुकी हैं. हालांकि इसके बाद भी लोगों के पास कम दाम में और भारी डिस्काउंट पर सस्ते में एसी खरीदने के विकल्प उपलब्ध हैं.

टाटा क्लिक के पोर्टल पर चल रहे सेल Cliqathon का आज आखिरी दिन है और इस सेल में स्प्लिट एसी से लेकर विंडो एसी तक के विभिन्न ब्रांडों पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस सेल में न्यूनतम महज 1,099 रुपये की ईएमआई पर 1 टन का ब्रांडेड एसी उपलब्ध है. अलग-अलग ब्रांडों के एसी मॉडलों पर इस सेल में 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है.
इस सेल में Whirlpool के तीन मॉडलों पर 50 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है. इनमें से दो Magicool Convert Pro और Supreme Cool Xpand तो फाइव स्टार एसी हैं और 1.5 टन कैपेसिटी वाले हैं. Whirlpool का ही एक टन वाला थ्री स्टार एसी सबसे कम कीमत पर सेल में उपलब्ध है. इस पर 39 फीसदी का ऑफ दिया जा रहा है. इसमें आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड का ऑफर जोड़ दें तो यह 2 हजार रुपये और सस्ता हो जाएगा. इस तरह इसकी ईएमआई 11 सौ रुपये से भी नीचे आ जाती है.
स्प्लिट एसी के अलावा विंडोज एसी पर भी टाटा क्लिक के सेल में एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं. इस कैटेगरी में Lloyd के तीन मॉडलों पर 30 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं Whirlpool और Blue Star जैसे ब्रांड के विंडोज एसी तो 25 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story