व्यापार

शेयर बाजार में भारी गिरावट, रूस-यूक्रेन संकट बढ़ा

jantaserishta.com
22 Feb 2022 9:22 AM IST
शेयर बाजार में भारी गिरावट, रूस-यूक्रेन संकट बढ़ा
x

Stock Market Opening on 22nd Feb 2022: भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन बेहद अमंगल साबित हुआ है. रुस और यूक्रेन तनाव के चलते शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले हैं. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 57000 से नीचे तो निफ्टी 17,000 के नीचे गिरकर खुला है. सेंसेक्स खुलते ही 1200 से ज्यादा प्लाइंट गिरकर 56,436 और निफ्टी 360 अंकों की गिरावट के साथ 16,847 अंकों पर खुला है.

शेयर बाजार में आई सुनामी में कोई सेक्टर बच नहीं सका. सभी सेक्टर्स में भारी गिरावट देखी गई. बैंकिंग स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. मिड कैप स्मॉल कैप की भी जबरदस्त पिटाई हुई. सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में सभी 30 लाल निशान में कोराबार कर रहा है. सबसे बड़ी गिरावट डॉ रेड्डीज के शेयर में जो 2.09 फईसदी की गिरावट के साथ 4173 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story