व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

jantaserishta.com
19 Dec 2024 9:45 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट
x
शेयर बाजार धड़ाम.
नई दिल्‍ली: कल रात अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जिस कारण अमेरिकी स्‍टॉक मार्केट में तगड़ी गिरावट आई थी. क्‍योंकि अमेरिकी फेडरल बैंक ने देर रात रेट कटौती का ऐलान किया. फेडरल बैंक ने 0.25 फीसदी रेट कट किया है और अभी दो और कटौती का अनुमान लगाया है, जिस कारण बाजार का मूड खराब हो गया और यूएस मार्केट में बड़ी गिरावट आई.
वहीं इसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. सेंसेक्‍स 1100 अंक से ज्‍यादा टूटकर खुला, जबकि निफ्टी 400 अंक से ज्‍यादा टूटकर खुला. हालांकि कुछ देर बाद स्थिति थोड़ी संभली हुई दिखाई दी. सेंसेक्‍स अभी 917 अंक गिरकर 79,238.08 पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं Nifty50 283 अंक गिरकर 23,914.95 पर कारोबार कर रहा है. बैंक न‍िफ्टी में 744 अंक की गिरावट आई है.
BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से दो शेयरों को छोड़कर सभी शेयर गिरावट पर हैं. सबसे ज्‍यादा गिरावट इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की आई है. वहीं निफ्टी के 47 शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story