व्यापार

Huawei Band 6 ऐमजॉन पर हुआ लिस्ट, कीमत सिर्फ इतना

Triveni
9 July 2021 11:54 AM IST
Huawei Band 6 ऐमजॉन पर हुआ लिस्ट, कीमत सिर्फ इतना
x
हुवावे बहुत जल्द भारत में अपना नया स्मार्ट बैंड Huawei Band 6 लॉन्च करने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हुवावे बहुत जल्द भारत में अपना नया स्मार्ट बैंड Huawei Band 6 लॉन्च करने वाला है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने हुवावे के इस बैंड को ऐमजॉन इंडिया की वेबसाइट पर देखा है। इसकी कीमत ऐमजॉन पर 4,490 रुपये है। कंपनी ने अभी इस बैंड के लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। हुवावे बैंड 6 मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। मलेशिया में इसकी कीमत RM 219 (करीब 3800 रुपये) है।

हुवावे बैंड 6 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
बैंड में 194x368 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.47 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 64 प्रतिशत है। हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें 96 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। बैंड 6 में कंपनी SpO2 मॉनिटर भी ऑफर कर रही है।
इसके अलावा बैंड 6 में आपको ट्रूस्लीप 2.0 स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट और स्ट्रेस मॉनिटरिंग की भी सुविधा मिलेगी। बैटरी की बात करें तो हुवावे बैंड 6 में मिलने वाली बैटरी सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक का बैकअप दे सकती है। वहीं, हेवी यूज में यह बैटरी आराम से 10 दिन तक चल जाती है। बैंड में मिलने वाला स्ट्रैप काफी अच्छी क्वॉलिटी का है और स्किन फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें UV ट्रीटेड सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है।


Next Story